बिहार के मोकामा में गुरुवार को चुनाव प्रचार के दौरान हिंसा भड़क गई। यहां जन सुराज पार्टी के नेता दुलारचंद यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि दुलारचंद मोकामा में जन सुराज उम्मीदवार के समर्थन में प्रचार कर रहे थे, तभी कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल दुलारचंद को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया और बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। इस घटना को लेकर लोगों में गुस्सा है। बताया जा रहा है कि मोकामा में यह हमला आपसी राजनीतिक रंजिश का नतीजा हो सकता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है।
