लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर एक अप्रैल से चल रहे विशेष परिवहन प्रवर्तन अभियान की मॉनीटरिंग शासन स्तर पर की जा रही है। अपर परिवहन आयुक्त (प्रवर्तन) व अभियान के नोडल अधिकारी संजय सिंह ने बताया कि जिन जनपदों में अभियान की रफ्तार धीमी है, वहां के अफसरों को नोटिस जारी कर जवाब-तलब किया गया है।
श्री सिंह के मुताबिक, अब तक 20 जनपदों के परिवहन अधिकारियों को नोटिस भेजा गया है। इनमें अमरोहा, कासगंज, मुजफ्फरनगर, रामपुर, सुल्तानपुर, सिद्धार्थनगर, मऊ, इटावा, फर्रुखाबाद, बदायूं, संभल, श्रावस्ती, झांसी, संतकबीरनगर, बस्ती, शामली, महराजगंज, देवरिया, हाथरस और ललितपुर शामिल हैं।
अभियान का उद्देश्य सड़कों पर अनियमित और अवैध वाहनों के संचालन पर रोक लगाना है। सरकार इस अभियान को गंभीरता से ले रही है और जिन अधिकारियों की लापरवाही सामने आ रही है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
