ग्रेटर नोएडा के कई इलाको में स्ट्रीट लाइट लंबे समय से खरब पडी है। जिससे लोग रात के अंधेरे में सफर करना मुश्किल हो रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। अल्फा, बीटा, डेल्टा, गामा के सोसाइटी के अंदर एंव बाहर सड़को की स्ट्रीट लाइट बंद पड़ी है। अंधेरा होते ही इन सड़कों पर पूरा इलाका सुनसान और खतरनाक हो जाता है। स्थानीय निवासियों और राहगीरों का कहना है कि खराब स्ट्रीट लाइटों की वजह से यहां शाम के बाद पैदल चलना और गाड़ियों से गुजरना मुश्किल हो जाता है। अंधेरे का फायदा उठाकर दुर्घटनाओं और चोरी जैसी घटनाओं की आशंका भी बढ़ जाती है। लोगों ने बताया कि कई बार प्राधिकरण और संबंधित विभाग को शिकायत करने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। कई राहगीरों का कहना है कि अंधेरे में वाहन चालक सड़क पर गड्ढों और मोड़ों को ठीक से नहीं देख पाते, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। वहीं, महिलाएं और बच्चे शाम के बाद इन सड़कों पर निकलने से घबराते हैं। स्थानीय निवासियों ने चिंता जताई कि लगातार खराब पड़ी लाइटें प्रशासन की लापरवाही को दिखाती हैं। इसके अलावा, व्यापारियों का कहना है कि अंधेरे की वजह से दुकानों पर भी ग्राहकों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। लोग सुरक्षा के डर से शाम के बाद बाहर निकलने से बचते हैं। कई बार अंधेरे में वाहन पार्क करने के दौरान झगड़े और छोटे हादसे भी हो चुके है ,निवासियों ने एक स्वर में मांग की है कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण जल्द से जल्द खराब स्ट्रीट लाइटों को ठीक करवाए। उनका कहना है कि यह केवल सुविधा का नहीं बल्कि सुरक्षा का भी बड़ा मुद्दा है। यदि समय रहते लाइटें ठीक नहीं की गईं, तो किसी बड़ी घटना की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।
अल्फा-बीटा-गामा इलाकों में अंधेरा, स्ट्रीट लाइट खराब होने से बढ़ा हादसों का खतरा
