अल्फा-2 सेक्टर की मार्केट में अतिक्रमण हटाने पहुंची ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की टीम को भारी विरोध और अव्यवस्था के चलते बिना कार्रवाई के वापस लौटना पड़ा। यह टीम सड़क किनारे लगे अवैध रेहड़ी-पटरी और खोखों को हटाने आई थी, लेकिन जिस तरह से उन्हें वहां से हटना पड़ा, उसे देखकर स्थानीय लोग कहने लगे कि “जैसे प्राधिकरण खुद कोई गलत काम कर रहा हो।”
RWA अध्यक्ष सुभाष भाटी ने बताया कि कई बार प्राधिकरण को शिकायत दी गई कि अल्फा-2 मार्केट चौराहे पर हर शाम भारी जाम लग जाता है। जब टीम मौके पर पहुंची तो स्थिति की गंभीरता देख खुद टीम असहज हो गई और कार्रवाई किए बिना ही लौट गई।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जब प्राधिकरण की टीम ही वहां सुरक्षित नहीं है, तो वहां रहने वाली फैमिली कैसे सुरक्षित महसूस कर सकती है?
स्थिति इतनी खराब है कि कई परिवार अपने मकान बेचकर अल्फा-2 छोड़ चुके हैं और कई अन्य भी सेक्टर छोड़ने की तैयारी में हैं।
RWA ने मांग की है कि जल्द से जल्द सख्त कार्रवाई की जाए ताकि मार्केट में अतिक्रमण हटे और लोगों को राहत मिले।
