अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी की चाकू से हत्या

दादरी कोतवाली क्षेत्र के रामपुर फतेहपुर गांव में एक दर्दनाक घटना हुई, जिसमें सोनू शर्मा ने अपनी पत्नी 28 वर्षीय चंचल शर्मा की चाकू से हत्या कर दी। आरोप है कि पति ने शक के चलते चंचल की गर्दन, पेट और छाती पर छह वार किए। घटनास्थल पर चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और आरोपी को दबोच लिया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आरोपी को हिरासत में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि सोनू को पत्नी के अवैध संबंध होने का संदेह था।

सोनू शर्मा, जो मूलतः बुलंदशहर के वीरखेड़ा गांव के निवासी हैं, पिछले डेढ़ साल से रामपुर-फतेहपुर गांव में किराए के कमरे में पत्नी और बच्चों के साथ रह रहे थे। चंचल की सात वर्षीय बेटी अंशिका और पांच वर्षीय बेटा अंश भी हैं। सोनू हाल ही में अपनी फैक्ट्री की नौकरी छोड़कर साप्ताहिक बाजार और मेले में ठेला लगाने लगे थे।

चंचल डिलिवरी का काम भी करती थीं, लेकिन पति के शक के चलते यह काम छोड़ना पड़ा। चंचल की मौत से उनके परिवार—मां और छह बहनों—का रो-रोकर हाल बेहाल है। मृतका की मां की तहरीर पर पुलिस ने पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *