इजरायल-हमास युद्ध: 15 महीने बाद शांति की उम्मीद, वार्ता में मोसाद प्रमुख होंगे शामिल

इजरायल और हमास के बीच 15 महीने से जारी युद्ध के बीच शांति की संभावनाएं फिर जागी हैं। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने पहली बार संकेत दिया है कि युद्धविराम के लिए गाजा में हो रही बातचीत में प्रगति हो रही है। उन्होंने अपनी खुफिया एजेंसी मोसाद के निदेशक डेविड बार्निया को इन वार्ताओं में शामिल होने की मंजूरी दे दी है।

वार्ता कतर की राजधानी दोहा में हो रही है, जहां उच्च स्तरीय इजरायली अधिकारियों की भागीदारी से समझौते की संभावना बढ़ गई है। नेतन्याहू के इस कदम को युद्ध समाप्त करने की दिशा में अब तक का सबसे बड़ा प्रयास माना जा रहा है।

इससे पहले 15 महीनों में केवल एक बार युद्धविराम हुआ था, लेकिन वह भी अल्पकालिक साबित हुआ। अमेरिका, मिस्र और कतर की मध्यस्थता से कई बार वार्ता हुई, पर कोई ठोस नतीजा नहीं निकला। इजरायली सेना की गाजा में बमबारी और हमास के प्रतिरोध के बीच शांति वार्ता की यह पहल अहम मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *