सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान अपने बॉलीवुड डेब्यू को लेकर सुर्खियों में हैं। जल्द ही वह खुशी कपूर के साथ फिल्म ‘नादानियां’ में नजर आएंगे, जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। हालांकि, इसकी रिलीज डेट अभी घोषित नहीं की गई है।
फिल्म से पहले इब्राहिम अपनी फिटनेस पर खास ध्यान दे रहे हैं और हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी शर्टलेस तस्वीरें साझा कीं। इन फोटोज के साथ उन्होंने लिखा, “मुस्कुरा रहा हूं क्योंकि मैं आप लोगों को मेरी फिल्म की पहली झलक दिखाने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।”
इब्राहिम की इन तस्वीरों पर उनके फैंस तो फिदा हो ही गए, लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान खींचा उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड पलक तिवारी के कमेंट ने। पलक ने उनकी पोस्ट पर स्टार आईज और मेल्टिंग हार्ट वाली इमोजी शेयर की, जिससे उनके अफेयर की खबरें फिर से चर्चा में आ गईं।
गौरतलब है कि इब्राहिम और पलक को कई बार साथ में स्पॉट किया गया है, हालांकि दोनों अपने रिश्ते को सिर्फ दोस्ती का नाम देते आए हैं।
