मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी सरकार के आठ साल पूरे होने पर गोरखपुर में तीन दिवसीय ‘विकास उत्सव’ का शुभारंभ किया है। इस मौके पर उन्होंने यूपी की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि 2017 से पहले जिसे बीमारू राज्य कहा जाता था, वो आज देश का ग्रोथ इंजन बन चुका है।
सीएम योगी ने कहा कि इन आठ सालों में यूपी में बड़े बदलाव हुए हैं। ‘एक जिला-एक माफिया’ की नीति को खत्म कर ‘एक जिला-एक उत्पाद’ और ‘एक जिला-एक मेडिकल कॉलेज’ जैसी योजनाएं लागू की गई हैं। एक्सप्रेसवे, मेट्रो, एयरपोर्ट और स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट्स से विकास को नई रफ्तार मिली है।
इस खास मौके पर मुख्यमंत्री ने दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल वितरित की और लाभार्थियों को प्रमाण पत्र व उपकरण सौंपे। इसके अलावा, सरकार की उपलब्धियों पर आधारित एक प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसका सीएम योगी ने अवलोकन किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश अब निवेश और पर्यटन के लिहाज से देश का सबसे बड़ा और पसंदीदा राज्य बन रहा है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले वर्षों में यूपी और भी नई ऊंचाइयों को छुएगा।
तो फिलहाल के लिए बस इतना ही, देश-विदेश की बड़ी खबरों के लिए बने रहिए
