उत्तर प्रदेश में सहकारिता को नया बल: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अहम घोषणाएँ

उत्तर प्रदेश में सहकारिता को नया बल: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अहम घोषणाए

लखनऊ में आयोजित यूपी कोऑपरेटिव बैंकों की वार्षिक बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों, युवाओं और सहकारिता के क्षेत्र को मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए।

उन्होंने ग्रामीण सहकारी समितियों (बी-पैक्स) की क्रेडिट लिमिट को 10 लाख से बढ़ाकर 15 लाख करने की घोषणा की, जिससे किसानों को अधिक आर्थिक सहायता मिल सकेगी। इसके साथ ही, बलरामपुर जिले में सहकारी बैंकिंग सेवा शुरू करने का भी ऐलान किया गया।

युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि सीएम युवा उद्यमी योजना के तहत 32 हजार से अधिक युवाओं को जोड़ा गया है। उन्होंने सहकारी बैंकों की प्रगति पर संतोष जताते हुए कहा कि इनका क्रेडिट-डिपॉजिट (सीडी) रेशियो 2017 में 44% था, जो अब बढ़कर 61% हो गया है, और बैंकों का शुद्ध लाभ 100 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है।

ये फैसले सहकारिता क्षेत्र में सुधार और पारदर्शिता बढ़ाने की दिशा में बेहद अहम माने जा रहे हैं। इससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *