उत्तर भारत में ठंड की दस्तक, दिल्ली-यूपी में बारिश और गिरा तापमान

उत्तर भारत में अब ठंड की शुरुआत हो गई है। दिल्ली, यूपी, बिहार और आसपास के इलाकों में सर्दी महसूस होने लगी है। इसकी एक बड़ी वजह हाल की हल्की बारिश मानी जा रही है। आंध्र प्रदेश में आए “मोंथा” तूफान का असर भी उत्तर भारत के मौसम पर दिखाई दे रहा है। इस तूफान से आंध्र प्रदेश में 3 लोगों की मौत की खबर है।

दिल्ली में पिछले दो दिनों से बादल छाए हुए हैं और तापमान लगातार गिर रहा है। मौसम विभाग ने 30 अक्टूबर को दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना जताई है। वहीं, उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्से के 17 जिलों में भी झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। अब सिर्फ रात ही नहीं, दिन में भी ठंड बढ़ने लगी है और सर्दी का एहसास साफ महसूस होने लगा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *