ऐस सिटी में वित्तीय गड़बड़ियों की शिकायत पर डिप्टी रजिस्ट्रार ने ऑडिट के दिए आदेश

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के ऐस सिटी में डिप्टी रजिस्ट्रार ने सोसाइटी के खर्चों की जांच के लिए वित्तीय ऑडिट का आदेश दिया है। यह कदम निवासियों की शिकायत के बाद उठाया गया, जिसमें कहा गया था कि सोसाइटी के अपार्टमेंट ओनर एसोसिएशन (एओए) द्वारा पैसों का सही हिसाब नहीं दिया जा रहा है और गड़बड़ी हो रही है।

 

निवासियों ने बताया कि फरवरी 2025 में एओए का नया चुनाव होना है, लेकिन अभी तक मौजूदा एओए ने पिछले खर्चों का ब्यौरा नहीं दिया है। इससे नाराज होकर निवासियों ने अक्टूबर में जिलाधिकारी और डिप्टी रजिस्ट्रार से शिकायत की थी।

 

अब डिप्टी रजिस्ट्रार ने दिल्ली की एक कंपनी को ऑडिट का जिम्मा दिया है, जो 4 हफ्तों में जांच पूरी कर रिपोर्ट देगी।

 

एओए के उपाध्यक्ष वरुण ने इन आरोपों को गलत बताया है। उनका कहना है कि सभी खर्चे निवासियों की सहमति से हुए हैं और सोसाइटी की एफडी नहीं तोड़ी गई है। एफडी से मिलने वाले ब्याज का इस्तेमाल सोसाइटी के कामों में किया गया है। वरुण ने ये bhi कहा की एओए ऑडिट में पूरी तरह से मदद करेगी l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *