भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद अब एक नई सनसनीखेज खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तान सिंध प्रांत के पहाड़ी इलाकों में गुप्त परमाणु सुरंगें (Secret Nuclear Tunnels) बना रहा है। दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तान यह सुरंगें अपनी परमाणु संपत्तियों को सुरक्षित रखने के लिए तैयार कर रहा है, ताकि अगर भविष्य में कोई बड़ा सैन्य अभियान या हमला होता है, तो उसके परमाणु ठिकाने प्रभावित न हों। रिपोर्ट के मुताबिक, यह जानकारी एक गुप्त पत्र के जरिए सामने आई है, जिसमें पाकिस्तान की सेना की गतिविधियों का उल्लेख है।
हालांकि इस दावे की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। पाकिस्तान सरकार या अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों ने इस विषय पर कोई बयान नहीं दिया है। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर यह सच है, तो यह पाकिस्तान की परमाणु नीति में एक बड़ी रणनीतिक बदलाव की ओर इशारा करता है। वहीं कुछ विश्लेषक मानते हैं कि यह खबर भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच सामने आई है, इसलिए इसकी जांच जरूरी है।
दरअसल, पाकिस्तान पहले भी अपने परमाणु ठिकानों को सुरक्षित स्थानों पर रखने के लिए कदम उठाता रहा है, जैसे कि किराणा हिल्स में भूमिगत स्थलों का निर्माण। लेकिन सिंध के पहाड़ों में सुरंग निर्माण की खबर ने नए सवाल खड़े कर दिए हैं। कई सुरक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि इस दावे की सच्चाई तभी पता चल सकेगी जब स्वतंत्र एजेंसियां इसकी जांच करेंगी। फिलहाल यह मामला रहस्य और चर्चा का विषय बना हुआ है।
