ऑपरेशन सिंदूर: भारत की सख्त कार्रवाई से बौखलाया पाकिस्तान, सीमावर्ती शहरों पर हमला नाकाम

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन ‘सिंदूर’ की शुरुआत की, जिसके तहत आतंक के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की जा रही है। इस अभियान में भारतीय सुरक्षा बलों ने सीमापार आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया। भारत की इस कठोर प्रतिक्रिया से पाकिस्तान बौखला गया है।

पाकिस्तानी सेना और आतंकी संगठनों ने जवाबी हमले के तहत जम्मू-कश्मीर और अमृतसर समेत सीमावर्ती इलाकों को निशाना बनाने की कोशिश की। लेकिन भारतीय सेना पूरी तरह सतर्क है। अत्याधुनिक S-400 डिफेंस सिस्टम की मदद से भारत ने पाकिस्तान के ड्रोन और मिसाइल हमलों को हवा में ही नष्ट कर दिया।

रक्षा विशेषज्ञों के अनुसार, यह सिस्टम दुश्मन की किसी भी हवाई घुसपैठ को तत्काल पहचान कर उसे खत्म करने में सक्षम है। इससे भारत की सीमाएं पहले से ज्यादा सुरक्षित हो गई हैं।

भारतीय सेना का यह रुख साफ संकेत देता है कि अब आतंकवाद और सीमा पार से होने वाली साजिशों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऑपरेशन सिंदूर के जरिए भारत ने आतंक के खिलाफ निर्णायक लड़ाई का ऐलान कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *