ओखला पक्षी विहार में विश्व गौरैया दिवस पर विशेष कार्यक्रम

गौतमबुद्धनगर के ओखला पक्षी विहार में विश्व गौरैया दिवस 2025 के अवसर पर एक खास कार्यक्रम हुआ। इसमें वन विभाग के अधिकारी, स्वयंसेवक, स्कूली छात्र-छात्राएं और पक्षी प्रेमी शामिल हुए।

पक्षी छायाचित्र प्रतियोगिता, बर्ड वॉचिंग और नेचर वॉक का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता में विजयी छात्रों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।प्रभागीय वनाधिकारी प्रमोद कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि गौरैया हमारे पर्यावरण और कृषि के लिए बहुत जरूरी पक्षी है। यह कीटों को खाकर फसलों की रक्षा करती है और जैव विविधता बनाए रखने में मदद करती है।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों और पक्षी प्रेमियों का धन्यवाद किया गया।

इस आयोजन ने लोगों को गौरैया और पर्यावरण बचाने के प्रति जागरूक करने में अहम भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *