ओमिक्रोन-1 सेक्टर की एक मुख्य सर्विस रोड जो सुपरटेक सीजेएआर, एल्डिको मिस्टिक ग्रींस सोसाइटी और लाल अथॉरिटी बिल्डिंग को जोड़ती है, वह पूरी तरह अंधेरे में डूबी रहती है। कुछ दिन पहले यहां स्ट्रीट लाइट लगाई गई थीं, लेकिन वह आज तक चालू नहीं हुईं।
इस वजह से सोसाइटी के लोग रात में बाहर निकलने से डरते हैं। अंधेरे की वजह से सड़क पर डर और हादसे का माहौल बना रहता है। सड़क के किनारे डिवाइडर टूटे हैं और अवैध कट बने हुए हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।
इन सोसाइटीयों के पास केवल एक पार्क है, जो सुपरटेक सीजेएआर के बगल में है। लेकिन वह भी पूरी तरह अंधेरे में रहता है। पूरे पार्क में एक भी लाइट नहीं है, जिससे शाम के वक्त लोग वहां जाने से कतराते हैं। अंधेरे का फायदा उठाकर असामाजिक तत्व वहां जमा हो जाते हैं, जिससे महिलाएं और बच्चे खुद को असुरक्षित महसूस करते हैं।
निवासियों ने कई बार ट्विटर और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अथॉरिटी से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। लोग प्रशासन से जल्द से जल्द इन समस्याओं के समाधान की मांग कर रहे हैं।
