कंगना शर्मा मुंबई के रेस्टोरेंट के बाहर ऊंची हील्स की वजह से गिरीं, सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएँ

बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल कंगना शर्मा हाल ही में एक हादसे की वजह से चर्चा में आ गईं। मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर जब वे पोज दे रही थीं, तब ऊंची हील्स की वजह से उनका बैलेंस बिगड़ गया और वे गिर गईं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में दिख रहा है कि कंगना सीढ़ियों पर खड़ी होकर फोटो खिंचवा रही थीं। जैसे ही उन्होंने कदम आगे बढ़ाया, वे संतुलन खो बैठीं और गिर पड़ीं। वहां मौजूद लोग तुरंत उनकी मदद के लिए आए। कंगना गिरने के बाद अपना पैर पकड़कर बैठी दिखीं।

इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। कुछ लोग उनके कपड़ों और हील्स को लेकर मजाक उड़ा रहे हैं, तो कुछ ने उनकी तुलना उर्फी जावेद से कर दी। किसी ने लिखा, “अगर ठीक से चल नहीं सकतीं, तो इतनी ऊंची हील्स क्यों पहनती हो?” तो किसी ने कहा, “कपड़े लंबे थे, इसलिए पैर फंस गया होगा।”

बता दें कि कंगना शर्मा अपने बोल्ड अंदाज और सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने ग्रेट ग्रैंड मस्ती फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा था और द कपिल शर्मा शो और तू सूरज मैं सांझ, पियाजी जैसे टीवी शोज में भी काम किया है।

कुछ समय के लिए उन्होंने काम से ब्रेक लिया था, लेकिन अब फिर से एक्टिव हो गई हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 2.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं, जहां वे अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। हाल ही में वे तेरे जिस्म 2 नाम के म्यूजिक वीडियो में नजर आईं, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *