20 जुलाई को कांवड़ यात्रा के शुभ अवसर पर शिवभक्त कांवड़ियों के लिए आठवां विशाल भंडारा बड़े धूमधाम से शुरू किया गया। इस धार्मिक आयोजन की शुरुआत हवन-पूजन के साथ हुई, जिसमें क्षेत्र की सुख-शांति और कांवड़ियों की मंगल यात्रा की कामना की गई।
हवन पूजन में सूरजपुर थाने के एसीपी बीएस वीर कुमार, एसएचओ विनोद कुमार, जुनपत पुलिस चौकी इंचार्ज महेश चौधरी, गांव के सम्मानित गणमान्य व्यक्ति और बड़ी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे। सभी ने मिलकर सेवा भावना के साथ आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।
इस भंडारे में हर कांवड़िये को निशुल्क भोजन, ठंडा पानी और विश्राम की व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है। आयोजनकर्ताओं का कहना है कि यह सेवा यात्रा के दौरान निरंतर जारी रहेगी, ताकि कोई भी शिवभक्त भूखा या परेशान न रहे। खास ध्यान इस बात पर दिया गया है कि सभी को साफ और पौष्टिक भोजन मिले और आराम करने के लिए शांतिपूर्ण वातावरण उपलब्ध हो।
इस धार्मिक सेवा कार्य में बबलू गुर्जर, दयानंद भाटी, हरिंदर प्रधान, हरिंदर भाटी, मोंटी भाटी, वीरेंद्र ठेकेदार, मोहित भाटी सहित कई समाजसेवी और ग्रामीणों ने अपनी भागीदारी निभाई। सभी ने मिलकर यह संदेश दिया कि शिवभक्ति सिर्फ पूजा तक सीमित नहीं है, बल्कि सेवा भाव भी उसका अहम हिस्सा है।
हर हर महादेव! जय भोलेनाथ!
