काबुल में आत्मघाती हमला: तालिबान मंत्री खलील हक्कानी की मौत

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में बुधवार को एक आत्मघाती बम धमाके में तालिबान सरकार के शरणार्थी मामलों के मंत्री खलील हक्कानी की मौत हो गई। यह विस्फोट मंत्रालय के अंदर हुआ, जिससे अफरातफरी का माहौल बन गया। इस हमले में कई लोग घायल हुए हैं, और आत्मघाती हमलावर की भी मौत हो गई।

खलील हक्कानी तालिबान के शीर्ष नेतृत्व में शामिल थे, और उनकी मौत को तालिबान के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। यह पहली बार है जब तालिबान के किसी बड़े अधिकारी की सत्ता संभालने के बाद किसी धमाके में मौत हुई है।

तालिबान सरकार ने इस हमले की निंदा करते हुए इसे उनके नेतृत्व को अस्थिर करने की साजिश बताया। हालांकि, उन्होंने किसी संगठन को इसके लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया है। घटना के बाद सुरक्षा बढ़ाने और भविष्य में ऐसे हमलों को रोकने के लिए कदम उठाने की बात कही गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *