जेवर: अलीगढ़ जिला के टप्पल थाना क्षेत्र के गांव सोतीपुर के एक व्यक्ति ने रोडवेज बस के चालक पर खड़ी कार में टक्कर मारने तथा टोलकर्मी द्वारा अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित लोकेंद्र कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गुरुवार को वह अपनी कार द्वारा टप्पल से यमुना एक्सप्रेस वे द्वारा नोएडा जा रहा था। यमुना एक्सप्रेस वे पर पहुंचने पर टोलकर्मी को उसने मैसेज से निकलने के लिए कहा। टोलकर्मी द्वारा मैसेज न होने की कहकर कार को पीछे साइड में हटवा दिया। उसी दौरान आगरा की ओर से आ रही यूपी रोडवेज की बस ने कार में टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। पीड़ित द्वारा ड्यूटी पर तैनात टोलकर्मी से मदद मांगने पर उसने गाली गलौज शुरू कर दी। पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपित बस चालक व टोलकर्मी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कार में रोडवेज बस से टक्कर मारने व अभद्र व्यवहार करने पर चालक व टोलकर्मी के खिलाफ केस।
