किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू लोकशक्ति का मुख्यमंत्री को ज्ञापन, मुआवजा, पुनर्वास और सुविधाओं की मांग

ग्रेटर नोएडा 28 जुलाई भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्योराज सिंह और राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष प्रताप नगर ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर किसानों से जुड़ी कई गंभीर समस्याओं को उठाया है। जिसमें यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण, नोएडा प्राधिकरण और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की लापरवाही को लेकर शिकायत की गई है। वर्ष 2009 से 2011 के बीच जिन किसानो को जमीऩ अधिग्रहित कि गई, उन गरीब किसानो को अभि तक किसी प्रकार पूरा मुआवजा और आवासीय प्लॉट नहीं मिला है। जिन परिवारों को उजाड़ा गया, उन्हें अब तक पुनर्वास नहीं दिया गया। यह भी कहा गया कि 21000 से अधिक आवासीय योजनाओं की बिल्डिंगें खाली पड़ी हैं, लेकिन किसानों को उनमें बसाया नहीं गया। इसके अलावा जेवर एयरपोर्ट के लिए ज़मीन देने वाले किसानों को भी आर एंड आर नीति के तहत लाभ नहीं दिया गया। शिक्षा,स्वास्थ्य,पशुपालन, पानी और बिजली जैसी सुविधाएं भी प्रभावित किसानों को नहीं मिल रही हैं। किसानों के लिए विशेष छूट और व्यवस्था की मांग भी की गई है। यह मांग भी रखी गई कि किसानों को मुआवजा तुरंत दिया जाए और उनके प्लॉट सेक्टरों में देकर बसाया जाए। पुराने गांवों की तर्ज पर नए गांव बसाए जाएं और गांवों की योजना किसानों से सलाह लेकर दोबारा बनाई जाए। भाकियू लोकशक्ति ने यह भी आरोप लगाया कि भूमि अधिग्रहण कानून 2013 के तहत जिन किसानों की ज़मीन ली गई, उन्हें 20% विकसित भूखंड का लाभ नहीं दिया गया है। कई किसानों को उनके हिस्से की ज़मीन या मुआवजा भी नहीं मिला है। ज्ञापन की प्रतिलिपि पुलिस कमिश्नर, जिलाधिकारी, यमुना, नोएडा व ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को भी भेजी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *