नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने शुक्रवार को केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते (DA) में 2% की वृद्धि करने की घोषणा की। यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2025 से प्रभावी होगी, जिससे देशभर के 48.66 लाख कर्मचारियों और 66.55 लाख पेंशनभोगियों को लाभ मिलेगा। अब महंगाई भत्ता 53% से बढ़कर 55% हो जाएगा।
वेतन पर पड़ेगा यह असर
बेसिक सैलरी ₹18,000: डीए ₹9,540 से बढ़कर ₹9,900 होगा, यानी ₹360 की वृद्धि।
बेसिक सैलरी ₹50,000: डीए ₹26,500 से बढ़कर ₹27,500 होगा, यानी ₹1,000 की वृद्धि।
बेसिक सैलरी ₹70,000: डीए ₹37,100 से बढ़कर ₹38,500 होगा, यानी ₹1,400 की वृद्धि।
बेसिक सैलरी ₹1,00,000: डीए ₹53,000 से बढ़कर ₹55,000 होगा, यानी ₹2,000 की वृद्धि।सरकार पर इस फैसले से सालाना ₹6,614.04 करोड़ का अतिरिक्त वित्तीय बोझ पड़ेगा। बढ़े हुए डीए का लाभ कर्मचारियों को मार्च की सैलरी में जनवरी और फरवरी के एरियर के साथ मिलेगा।
सरकार के इस कदम से कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को महंगाई के असर से राहत मिलने की उम्मीद है।
