” केजरीवाल ने बुजुर्गों के लिए ‘संजीवनी योजना’ की घोषणा, मुफ्त इलाज का किया वादा”

दिल्ली में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने महिलाओं के लिए 2100 रुपये देने की घोषणा की थी, और अब उन्होंने संजीवनी योजना का ऐलान किया है। केजरीवाल ने कहा कि यह योजना 60 वर्ष से ऊपर के बुजुर्गों के लिए होगी, जो सरकारी या निजी अस्पतालों में मुफ्त इलाज का लाभ उठाएंगे।

केजरीवाल ने कहा, “हम बुजुर्गों का सम्मान करते हैं और उनकी देखभाल हमारी जिम्मेदारी है। जब हमारी सरकार बनेगी, तो हम बुजुर्गों को मुफ्त इलाज देने वाली इस योजना को लागू करेंगे। इसके बदले में हम उम्मीद करते हैं कि बुजुर्ग चुनाव के दिन आम आदमी पार्टी का समर्थन करेंगे।”

इसके अलावा, उन्होंने यह भी कहा कि उनकी सरकार अमीर-गरीब के बीच कोई भेदभाव नहीं करेगी और सभी का इलाज मुफ्त किया जाएगा। बुजुर्गों का रजिस्ट्रेशन जल्दी शुरू किया जाएगा और आई कार्ड जारी किए जाएंगे।

12 दिसंबर को, केजरीवाल ने महिलाओं के लिए ‘महिला सम्मान योजना’ की घोषणा की थी, जिसके तहत महिलाओं के खाते में हर महीने 1000 रुपये ट्रांसफर किए जाने थे, और चुनाव जीतने के बाद इसे बढ़ाकर 2100 रुपये कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *