कोविड के बाद HMPV का खतरा: छोटे बच्चों पर बढ़ा असर

कोविड-19 के खौफ से अभी दुनिया पूरी तरह उबर भी नहीं पाई है कि एक नए वायरस, ह्यूमन मेटा-न्यूमोवायरस (HMPV) ने चिंता बढ़ा दी है। चीन में HMPV के चलते अफरातफरी का माहौल है, और भारत में भी इस वायरस पर खबरें सामने आ रही है। विशेषज्ञों के अनुसार, यह वायरस केवल दो साल से कम उम्र के बच्चों को प्रभावित कर रहा है।

 

हाल ही में, बेंगलुरु के एक अस्पताल में आठ महीने की बच्ची में HMPV संक्रमण पाया गया। इसके बाद, गुजरात और महाराष्ट्र में भी HMPV के मामले सामने आए हैं। भारत में अब तक इस वायरस के 7 मामले दर्ज किए गए हैं।

 

HMPV का प्रभाव कोविड-19 से अलग है। यह विशेष रूप से छोटे बच्चों में सांस संबंधी समस्याएं पैदा कर रहा है। हालांकि यह वायरस अभी शुरुआती चरण में है, लेकिन इसकी गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी और सतर्कता बढ़ा दी है।

 

HMPV को लेकर विशेषज्ञों का कहना है कि यह वायरस बच्चों के लिए खतरनाक हो सकता है, खासकर जिनकी इम्यूनिटी कमजोर है। सरकार और स्वास्थ्य संस्थान लोगों को जागरूक कर रहे हैं और संक्रमित बच्चों के इलाज पर फोकस कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *