क्रिसमस ट्री पर सितारे का महत्व: दिव्यता और मार्गदर्शन का प्रतीक

क्रिसमस ट्री पर लगाया जाने वाला सितारा ईसाई धर्म में गहरे आध्यात्मिक महत्व का प्रतीक है। इसे ‘बेथलेहम का सितारा’ कहा जाता है, जो प्रभु यीशु मसीह के जन्म से जुड़ा हुआ है। मान्यता है कि यह तारा उनके जन्म के समय आकाश में प्रकट हुआ और तीन ज्योतिर्मय पुरुषों को यीशु तक पहुंचने का मार्ग दिखाया। क्रिसमस ट्री के शीर्ष पर यह सितारा उसी दिव्य घटना की याद दिलाता है।

सितारे का आकाश में चमकना दिव्यता और ईश्वरीय शक्ति का प्रतीक है। क्रिसमस ट्री पर इसे लगाना इस बात का संकेत है कि ईश्वर हमेशा हमारे ऊपर हैं और उनकी कृपा हमें सही राह दिखाती है। 25 दिसंबर को जब इस सितारे को ट्री पर सजाया जाता है, तो यह उस पवित्र रात की याद दिलाता है, जब यीशु ने मानवता के लिए प्रेम और आशा का संदेश दिया था।

सितारे हमारे जीवन में भी प्रेरणा और मार्गदर्शन का काम करते हैं। ज्योतिष शास्त्र में इन्हें भविष्यवाणी और दिशा-निर्देशन का प्रतीक माना गया है। क्रिसमस ट्री के शीर्ष पर लगे इस सितारे का मतलब है कि ईश्वर ही सर्वोपरि हैं और उनकी उपस्थिति हमें अंधकार से बाहर निकालने में मदद करती है।

यह सितारा अंधेरे में प्रकाश का प्रतीक है, जो बताता है कि ईश्वर हर कठिन समय में हमारे साथ हैं। इसलिए, क्रिसमस ट्री पर लगा सितारा न केवल सजावट का हिस्सा है, बल्कि यह ईश्वर की उपस्थिति और उनके मार्गदर्शन का प्रतीक भी है। यह हमें याद दिलाता है कि हमें हर दिन ईश्वर का आभार मानना चाहिए और उनकी प्रार्थना करनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *