खेसारी लाल यादव का वीडियो वायरल, लोगों ने जताई नाराज़गी

भोजपुरी स्टार पवन सिंह के बाद अब खेसारी लाल यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में खेसारी की कुछ हरकतें लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आईं। वीडियो सामने आते ही यूज़र्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया और कई लोगों ने गुस्से का इज़हार किया।

लोगों का कहना है कि बतौर स्टार खेसारी को ऐसी हरकतें शोभा नहीं देतीं। सोशल मीडिया पर कई यूज़र्स ने कमेंट करते हुए लिखा कि कलाकारों को अपने फैंस के सामने हमेशा मर्यादित रहना चाहिए क्योंकि लाखों लोग उन्हें फॉलो करते हैं। वहीं, कुछ लोगों ने खेसारी का बचाव करते हुए कहा कि वीडियो को बिना वजह गलत तरीके से वायरल किया जा रहा है।

गौरतलब है कि हाल ही में पवन सिंह का भी एक वीडियो वायरल हुआ था, जिस पर काफी विवाद हुआ था। अब खेसारी लाल यादव का वीडियो सामने आने से भोजपुरी इंडस्ट्री एक बार फिर चर्चाओं में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *