गंगा एक्सप्रेसवे: यूपी के बजट में विस्तार को मिली मंजूरी, नोएडा एयरपोर्ट से जुड़ेगा

उत्तर प्रदेश सरकार ने गंगा एक्सप्रेसवे के विस्तार को प्राथमिकता देते हुए इस बार के बजट में 50 करोड़ रुपये जारी किए हैं। इस एक्सप्रेसवे के बनने से गाजियाबाद के लोगों को हरिद्वार तक की यात्रा सुगम होगी, साथ ही नोएडा एयरपोर्ट तक सीधा कनेक्शन मिलेगा। भविष्य में इसे दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से जोड़ने की योजना भी बनाई जा रही है।

किन जिलों को होगा फायदा?

गंगा एक्सप्रेसवे के विस्तार से उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के यात्रियों को बड़ा लाभ मिलेगा। यह हरिद्वार और मुजफ्फरनगर होते हुए सीधे प्रयागराज तक पहुंचेगा, जिससे पूर्वांचल के कई जिलों की यात्रा भी आसान हो जाएगी।

जमीन अधिग्रहण और निर्माण कार्य

गौतमबुद्धनगर और बुलंदशहर के 57 गांवों से होकर यह एक्सप्रेसवे गुजरेगा, जिसके लिए 1000 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहण की जाएगी। इसे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) से जोड़ने के लिए बुलंदशहर से लिंक रोड बनाने की योजना है। इससे नोएडा एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी सीधे आगरा और प्रयागराज से भी होगी।

भविष्य की योजना

यूपी सरकार ने चार नए लिंक एक्सप्रेसवे की भी घोषणा की है, जिनकी शुरुआती रिपोर्ट तैयार हो चुकी है। इसके अलावा, गंगा एक्सप्रेसवे का विस्तार मध्य प्रदेश बॉर्डर तक करने की योजना भी बनाई गई है, जिससे यूपी के अलावा अन्य राज्यों को भी लाभ मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *