गर्मी से राहत: फरीदाबाद में बारिश ने वायु प्रदूषण और तापमान दोनों को घटाया

पिछले दो दिनों की लगातार बारिश से फरीदाबाद में मौसम बेहद खुशनुमा हो गया है। ठंडी हवाओं के साथ बारिश ने तापमान में गिरावट ला दी है। आज सुबह का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि कल हल्की बूंदाबांदी के कारण तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक रहा।

पिछले दो दिनों से फरीदाबाद में हो रही लगातार बारिश ने मौसम को खुशनुमा बना दिया है। हल्की ठंडी हवाओं के चलते तापमान में गिरावट आई है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि आज सुबह का तापमान 26 डिग्री तक पहुंच गया। बारिश के साथ-साथ शहर में रुक-रुक कर ठंडी हवाएं भी चल रही हैं, जिससे वातावरण और भी सुहावना हो गया है।

इस बारिश का असर न सिर्फ तापमान पर, बल्कि वायु गुणवत्ता पर भी पड़ा है। बारिश की वजह से पेड़ों पर जमा धूल और मिट्टी साफ हो गई है, जिससे वायु प्रदूषण के स्तर में काफी कमी आई है। पिछले कुछ दिनों में फरीदाबाद की एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) में बड़ा सुधार हुआ है। अब शहर की AQI 20 से 30 के बीच दर्ज की जा रही है, जो कि हवा की अच्छी गुणवत्ता का संकेत है। यह स्तर साफ और स्वस्थ हवा की ओर इशारा करता है, जो बारिश के कारण संभव हुआ है। इस मौसम परिवर्तन से लोगों को न केवल राहत मिली है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी बेहतर वातावरण बना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *