गाजियाबाद के मोदीनगर के निवाड़ी थानाक्षेत्र के एक गांव में 14 वर्षीय किशोरी के साथ हुए दुष्कर्म की रिपोर्ट वापस लेने का आरोपी पक्ष दबाव बना रहे हैं। इंकार करने पर दबंगों ने किशोरी के घर में घुसकर मां बेटी की बेहरमी से पिटाई कर दी। रिपोर्ट वापस ना लेने के लिए परिवार सहित मरने की धमकी दी गयी है l
पीड़िता ने इस संबंध में निवाड़ी थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एक गांव निवासी एक युवक परिवार सहित रहते हैं। उनकी 14 वर्षीय बहन को गांव निवासी एक युवक जुलाई 2024 में अपहरण करके ले गया था। पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया था। किशोरी ने अपने बयान में जबरन दुष्कर्म करने का आरोप भी लगाया था। पीड़ित परिवार का आरोप है कि आरोपी की अभी तक भी गिरफ्तारी नहीं हुई है।
आरोपी पक्ष लगातार समझौता करने का दबाव बना रहे है। आरोप है कि शनिवार शाम को आरोपी पक्ष के कई लोग पीड़िता के घर पहुंच गए और समझौता करने का दबाव बनाने लगे। समझौता करने से इंकार करने पर आरोपी पक्ष के लोगों ने पीड़िता और उसकी भाभी के साथ दुर्व्यवहार और बेहरमी से पिटाई कर दी। दोनों को इतना पीटा कि वह बेहोश हो गई। चीख पुकार सुन आसपास के लोगों को आता देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़िता की भाभी ने इस संबंध में निवाड़ी थाने में तहरीर दी है। पुलिस जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है।
