गाजियाबाद के कैला भट्टा इलाके में तीन मंजिला मकान में आग, दमकल ने पाया काबू

गाजियाबाद के थाना कोतवाली घंटाघर क्षेत्र के कैला भट्टा इलाके में एक तीन मंजिला मकान में शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। यह हादसा नूर मोहम्मद के मकान में हुआ, जहां ग्राउंड फ्लोर से उठता धुआं दूर तक नजर आया। स्थानीय लोगों ने पहले आग बुझाने की कोशिश की और तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी।

सूचना मिलते ही कोतवाली फायर स्टेशन से दो दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। चीफ फायर ऑफिसर राहुल पाल के नेतृत्व में दमकल कर्मियों ने हौज पाइप की मदद से आग बुझाने का अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।

इस घटना में सबसे बड़ी राहत यह रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। मकान में मौजूद सभी लोग समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे। प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग का मुख्य कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *