गाजियाबाद: तेज रफ्तार का कहर, सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

गाजियाबाद के मुरादनगर में दिल्ली-मेरठ हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें 67 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। यह घटना देर रात गांव बसंतपुर सैतली के पास हुई, जहां एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क पार कर रहे व्यक्ति को कुचल दिया।

एसीपी मसूरी सर्किल सिद्धार्थ गौतम के अनुसार, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को तुरंत सीएचसी मुरादनगर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान मेरठ के जागृति विहार निवासी विजेंद्र कुमार (67) पुत्र कमलेश के रूप में हुई है। पुलिस ने परिवार को सूचित कर दिया है और फरार वाहन चालक की तलाश कर रही है।

इसी दिन सुबह, डॉल्फिन प्ले स्कूल के सामने एक अन्य दुर्घटना में एक तेज रफ्तार वाहन ने विद्युत पोल से टक्कर मार दी। इससे पोल क्षतिग्रस्त हो गया और बिजली के तार सड़क पर लटक गए, जिससे कई वाहन बाल-बाल बचे। ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता महेश उपाध्याय ने बताया कि क्षतिग्रस्त पोल को बदलने का काम जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *