गाजियाबाद में असमय बारिश से बढ़ी ठंड, शीतलहर जारी

गाजियाबाद में पिछले 15 दिनों में दूसरी बार हुई असमय बारिश ने मौसम को बदल दिया है। शुक्रवार शाम से लेकर रात तक रुक-रुक कर हल्की बूंदाबांदी होती रही, जिससे ठंड और बढ़ गई। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में लगभग 8 मिमी बारिश का अनुमान लगाया है और कहा है कि अगले दो दिन मौसम ऐसा ही रह सकता है।

 

शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि दिन में अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह घना कोहरा छाया रहा, जबकि दोपहर और शाम को हल्की धुंध और बादलों के बीच बारिश हुई। आज सुबह तापमान 8 डिग्री रहा और दिन में 17 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। हल्की बारिश के साथ बादल छाए रहने की संभावना है।

 

हवा की गति 11 किमी प्रति घंटा रहने से ठंड में इजाफा हुआ है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का असर वेस्ट यूपी के मौसम पर भी देखा जा रहा है, जिससे लोगों को तेज ठंड और गलन का सामना करना पड़ रहा है। दिन और रात के तापमान में 8-9 डिग्री सेल्सियस का अंतर देखने को मिल रहा है। हालांकि, बारिश के कारण हवा की गुणवत्ता में सुधार हुआ है, लेकिन लगातार ठंड से शीतलहर जैसी स्थिति बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *