गाजियाबाद में सर्दी का प्रकोप चरम पर है, जहां मंगलवार को शीतलहर जैसी स्थिति बनी हुई है। तेज़ हवाएं, जो 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हैं, ठंड को और बढ़ा रही हैं। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का सीधा असर वेस्ट यूपी और एनसीआर में महसूस किया जा रहा है।
सुबह का तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि दिन में अधिकतम तापमान 17.7 डिग्री तक पहुंचने की उम्मीद है। रात में भी 14 किमी प्रति घंटे की गति से सर्द हवाएं चलती रहीं, जिससे पूरे क्षेत्र में ठिठुरन बनी हुई है।शीतलहर के कारण गाजियाबाद में कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया गया है। डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने 11 जनवरी तक इन कक्षाओं में अवकाश घोषित किया है। सोमवार को भी पूरे दिन धुंध छाई रही और धूप नहीं निकली, जिससे सर्दी का असर और बढ़ गया।मोंसम विभाग ने आज हल्की बारिश (लगभग 1 मिमी) की संभावना जताई है। हालांकि, तेज़ हवाओं के बावजूद एनसीआर में वायु गुणवत्ता में सुधार नहीं हुआ है, और एक्यूआई अभी भी खतरनाक स्तर पर बना हुआ है।
