गाजियाबाद में कामकाजी महिलाओं के लिए सस्ता हॉस्टल बनाने की योजना, 24.40 करोड़ रुपये का फंड मंजूर

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में कामकाजी महिलाओं के लिए सस्ता हॉस्टल बनाने की योजना है। नगर निगम ने इस योजना को लागू करने के लिए शासन से मंजूरी ले ली है। इसके तहत 100 बेड वाला हॉस्टल बनाया जाएगा, जिसमें महिलाओं को सस्ते किराए पर रहने की सुविधा मिलेगी। इसके लिए 24.40 करोड़ रुपये का फंड मंजूर किया गया है। पहले यह प्रॉजेक्ट 18 करोड़ रुपये में पूरा होने की बात कही जा रही थी।

यह हॉस्टल मरियम नगर में क्राइस्ट चर्च के पास नगर निगम की जमीन पर बनेगा, जहां पहले अतिक्रमण था, जिसे अब हटाया जा चुका है। हॉस्टल में एसी और नॉन एसी कमरे होंगे, और एक लाइब्रेरी और पार्क भी होगा। इसका फायदा गाजियाबाद के कॉलेजों और यूनिवर्सिटी में पढ़ाने वाली महिलाओं को होगा, जो महंगे किराए पर पीजी और फ्लैट्स में रहती हैं।

इसके अलावा, डूडा ने 50-50 बेड वाले दो और हॉस्टल बनाने के लिए प्रस्ताव भेजे हैं, एक नेहरू नगर और दूसरा सर्वोदय नगर में। इन हॉस्टलों के निर्माण के लिए काम जल्द ही शुरू होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *