गाजियाबाद में घना कोहरा, दृश्यता 60 मीटर, शीतलहर का असर जारी

गाजियाबाद और आसपास के इलाकों में आज शनिवार को घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता मात्र 60 मीटर रह गई। ठंड के साथ कोहरे ने लोगों को काफी परेशानी में डाल दिया। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना जताई है।

 

आज सुबह गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि दिन में अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। दोपहर बाद हल्की धूप निकल सकती है, लेकिन ठंड का असर जारी रहेगा। हवा की गति 7 किमी प्रति घंटे की रही।

 

शुक्रवार को भी घना कोहरा और शीतलहर जैसा मौसम रहा। सुबह 10 बजे तक कोहरा छाया रहा, और दोपहर बाद हल्की धूप निकली। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री और अधिकतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

पिछले सप्ताह हुई सर्दियों की पहली बारिश के बाद फसलों को फायदा पहुंचा, लेकिन पाले के चलते आलू जैसी फसलें प्रभावित हुई हैं। साथ ही, कोहरे और ठंड के कारण एनसीआर में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) में भी बढ़ोतरी देखी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *