गाजियाबाद में 19 किलोग्राम गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

गाजियाबाद। थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी में लिप्त एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी शाहिद और आफरीन आपस में ममेरे भाई-बहन हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से 19 किलोग्राम गांजा बरामद किया है।

पुलिस जांच में पता चला कि यह गिरोह पूरे परिवार द्वारा संचालित किया जाता था। शाहिद का मामा असगर और मामी नौशाद बानो आंध्र प्रदेश से गांजा मंगवाने के लिए शाहिद को ऑर्डर देते थे। शाहिद ट्रक के जरिए गांजा लाकर उन्हें सौंपता था। इसके बाद असगर और नौशाद बानो अपनी बेटी आफरीन और प्रवीण के साथ छोटे-छोटे पॉलिथीन पैकेट में गांजा बेचते थे।

शाहिद पर पहले से ही दिल्ली में कई मामले दर्ज हैं। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है और इस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *