गाजियाबाद: लोनी में स्कूल का सामान चोरी, चोर सीसीटीवी में कैद

गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र में चोरों ने एक स्कूल में धावा बोलकर सारा सामान चुरा लिया। घटना प्रशांत विहार कॉलोनी स्थित नवजीवन आदर्श हायर सेकेंड्री स्कूल की है। जानकारी के अनुसार, 13 दिसंबर की सुबह करीब 3:40 बजे चार युवक स्कूल पहुंचे। इनमें से एक ने ताला काटने वाला कटर इस्तेमाल कर मुख्य गेट और कमरों के ताले तोड़े।

सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि एक युवक ने अपना चेहरा कपड़े से ढक रखा था। चोरों ने इन्वर्टर, बैटरी, कंप्यूटर, एम्पलीफायर, 7 कुर्सियां, चाय की केतली और एलईडी सहित स्कूल का सारा सामान चुरा लिया।

प्रधानाचार्य संदीप शर्मा ने लोनी थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *