गौतमबुद्धनगर बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

गौतमबुद्धनगर जिला न्यायालय परिसर में जनपद दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी (2024-25) का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लिया और नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमेंद्र सिंह भाटी ने इस अवसर पर अधिवक्ताओं की विभिन्न मांगों को लेकर एक ज्ञापन उप मुख्यमंत्री को सौंपा।

 

इन मांगों में युवा वकीलों के लिए बहुमंजिला चैंबर और आवास, न्यायालय परिसर में लेबर और कमर्शियल कोर्ट की स्थापना, 20 शौचालयों का निर्माण, महिला अधिवक्ताओं के लिए क्रैच और बार रूम की व्यवस्था, सुरक्षा के लिए उचित प्रकाश व्यवस्था, और बहुमंजिला पार्किंग का निर्माण शामिल था। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अपने पूर्व अधिवक्ता होने का उल्लेख करते हुए इन मुद्दों पर गहरी संवेदनशीलता व्यक्त की और सभी मांगों को मुख्यमंत्री और प्रमुख सचिव तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।

 

समारोह में क्षेत्रीय सांसद डॉ. महेश शर्मा, पूर्व मंत्री नरेंद्र भाटी, भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र शिशौदिया और दादरी विधायक तेजपाल सिंह नागर सहित कई प्रमुख हस्तियां उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री नरेंद्र भाटी द्वारा महिला अधिवक्ताओं के लिए क्रैच और बार रूम के निर्माण की घोषणा की गई, जिससे अधिवक्ताओं के बीच उत्साह का माहौल बन गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *