गौतमबुद्धनगर विशेष न्यायालय में संविदा पर नियुक्ति, 23 अगस्त तक आवेदन

गौतमबुद्धनगर के जनपद न्यायालय में 138 एनआई एक्ट से जुड़े मामलों के लिए बने विशेष न्यायालय में संविदा आधार पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों की भर्ती हो रही है। इन पदों में व्यक्तिगत सहायक, रीडर, मुसंरिम, वाद लिपिक, अर्दली और चपरासी शामिल हैं। आवेदन केवल उन्हीं सेवानिवृत्त कर्मचारियों से स्वीकार होंगे, जो पिछले 5 सालों में जनपद न्यायालय से जुड़े पदों पर कार्य कर चुके हों।

इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप-1 और घोषणा पत्र प्रारूप-2 के साथ अपना आवेदन 23 अगस्त 2025 तक जनपद न्यायालय, गौतमबुद्धनगर के प्रशासनिक कार्यालय में जमा करें। नियुक्ति 28 फरवरी 2026 तक रहेगी, लेकिन जरूरत पड़ने पर पहले भी समाप्त की जा सकती है। हाल ही में (पिछले 2 साल में) सेवानिवृत्त और ईमानदार व मेहनती कर्मचारियों को प्राथमिकता दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *