ग्रेटर नोएडा के ओमीक्रोन-1ए की सर्विस रोड पर गंदगी का अंबार, छह महीने से नहीं हो रही नियमित सफाई

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर ओमीक्रोन-1ए की सर्विस रोड इन दिनों गंदगी का अड्डा बन गई है। सड़क के किनारे जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं, जिससे ना सिर्फ बदबू फैल रही है बल्कि मच्छरों और बीमारियों का खतरा भी बढ़ता जा रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि पिछले करीब छह महीने से यहां नियमित सफाई नहीं हो रही है।

लोगों का कहना है कि जब तक सफाई को लेकर शिकायत नहीं की जाती, तब तक कोई सफाईकर्मी नहीं आता। यह स्थिति बार-बार दोहराई जा रही है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। निवासियों ने बताया कि वे कई बार ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से इस बारे में शिकायत कर चुके हैं, लेकिन सिर्फ अस्थायी सफाई करवा दी जाती है। अगले ही कुछ दिनों में फिर से गंदगी जमा होने लगती है।

गंदगी के कारण यहां से गुजरना मुश्किल हो गया है। राहगीरों को नाक पर रुमाल रखकर चलना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने चिंता जताई है कि यदि जल्द सफाई व्यवस्था नहीं सुधारी गई तो डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।

निवासियों ने मांग की है कि क्षेत्र में नियमित रूप से सफाईकर्मी लगाए जाएं और कचरा हटाने की एक स्थायी व्यवस्था बनाई जाए। साथ ही, जो सफाईकर्मी लापरवाही बरत रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *