ग्रेटर नोएडा 30 जुलाई
ग्रेटर नोएडा के म्यू 2 मे रहने वाले लोग पिछले दो वर्षो से सिवर जाम की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं। इस समस्या को लेकर सेक्टर के आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष धर्मेन्द्र राठी ने ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी को पत्र लिखकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। पत्र में धर्मेन्द्र राठी ने बताया कि सीवर लाइन में कचरा जमा होने के कारण गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है, जिससे क्षेत्र में दुर्गंध और गंदगी फैल रही है। यह स्थिति न केवल असुविधाजनक है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी खतरा बनती जा रही है। उन्होंने कहा कि बार-बार शिकायतों के बावजूद संबंधित विभागों द्वारा कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सीवर लाइन की मरम्मत की जगह उसे तोड़कर नालियों में जोड़ दिया गया है। सेक्टर के निवासी रजनीश शर्मा ने कहां कि प्राधिकरण को शिकायत कर कर के थक चुके है ,पूरे सेक्टर में बदबू और गंदा पानी भर गया है। उनका सवाल है कि जब गंदगी को नाली में ही डालना था, तो फिर सीवर लाइन बनाने का क्या मतलब? सेक्टरवासियों मांग की कि जल्द से जल्द सीवर की सफाई कर स्थायी समाधान किया जाए ताकि सेक्टरवासियों को राहत मिल सके और साफ-सुथरा वातावरण मिल सके। साथ ही उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि ऐसी लापरवाही भविष्य में न हो।
