ग्रेटर नोएडा: डेल्टा सेक्टरों में पानी का संकट, चार दिन से नहीं आ रहा पानी
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर डेल्टा 1, 2 और 3 में रह रहे लोग पिछले चार दिनों से पानी की भारी किल्लत का सामना कर रहे हैं। फेडरेशन ऑफ आरडब्ल्यूएज ग्रेटर नोएडा के महासचिव ऋषिपाल भाटी ने इस समस्या को लेकर औद्योगिक विकास प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी को पत्र लिखा है।
पत्र में कहा गया है कि गर्मियों में पानी की समस्या हर साल गंभीर हो जाती है, लेकिन इस बार हालात और खराब हैं। मामूली लीकेज को भी चार दिनों तक ठीक नहीं किया गया, जिससे लोग परेशान हो गए हैं।
