ग्रेटर नोएडा में आवारा कुत्तों का आतंक, गामा-1 और जू-3 के लोग परेशान, प्राधिकरण से कर्यावाई की मांग

ग्रेटर नोएडा के कई सेक्टरों में इन दिनों हिंसक कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। गामा-1 ई ब्लॉक और जू-3 सी ब्लॉक के निवासी काफी ज्यादा परेशान हैं। लोगों का कहना है कि ये कुत्ते राह चलते मोटरसाइकिल सवारों, बच्चों और बुजुर्गों पर अचानक हमला कर देते हैं। कई बार लोग चोटिल हो चुके हैं और वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है। इससे पहले भी गामा-1 ई ब्लॉक में एक घटना सामने आई, जब ब्लिंकिट डिलीवरी करने आया युवक कुत्तों के हमले का शिकार होते-होते बचा। वहीं जू-3 में एक महिला और बच्ची पर भी हिंसक कुत्तों ने हमला किया, जिन्हें लोगों की साहयता से बचा लिया गया। निवासियों का कहना है कि ऐसे कुत्तों से रेबीज जैसी जानलेवा बीमारी का खतरा बना रहता है। निवासियों ने प्राधिकरण को पत्र लिखकर मांग की है कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार हिंसक और रेबीज से संक्रमित कुत्तों की पहचान कर उन्हें जल्द से जल्द शेल्टर होम भेजा जाए। रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है। लोग उम्मिद कर रहे है,कि प्राधिकरण जल्दी ही कदम उठाएगा और क्षेत्र को सुरक्षित बनाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *