ग्रेटर नोएडा का ऐ-चहर प्वॉइंट इन दिनों लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। सर्विस रोड के किनारे शुरू हुई बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन ने स्थिति को और बिगाड़ दिया है। यहां पहले से ही मुख्य सड़क पर वाहनों का दबाव ज्यादा रहता था, लेकिन जैसे ही बिल्डिंग का काम शुरू हुआ, सर्विस रोड का एक बड़ा हिस्सा घिर गया। वाहन चालकों को आगे बढ़ने के लिए पर्याप्त जगह नहीं मिल पा रही और घंटों तक लंबा जाम लगने लगा है। लगभग पिछले 6 महिनों से बिल्डिंग निर्माण कार्य चल रहा हैं। आसपास रहने वाले लोग और रोज़ाना इस मार्ग से आने-जाने वालों का कहना है कि पहले भी यहां ट्रैफिक की समस्या रहती थी, लेकिन अब और ज्यदा बढ़ गई है। सुबह और शाम के व्यस्त समय में तो स्थिति बेहद खराब हो जाती है। ऑफिस और स्कूल-कॉलेज जाने वाले लोग कई बार देर से पहुंचते हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि बिल्डिंग निर्माण के दौरान सड़क पर निर्माण सामग्री रख दी जाती है, जिससे रास्ता से पैदल चलना तक मुसकिल हो गया। वाहन चालकों का कहना है कि प्रशासन को इस मामले पर ध्यान देना चाहिए। अगर काम के दौरान सड़क पर कब्जा जारी रहा तो आने वाले समय में हालात और खराब हो सकते हैं। कई बार जाम में एम्बुलेंस और जरूरी सेवाओं वाले वाहन भी फंस जाते हैं, जो लोगों की चिंता और बढ़ाता है। लोगों का कहना हैं कि जब तक निर्माण कार्य पूरा नहीं होता, तब तक वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए। वहि कुछ लोगो ने कहां कि सड़क कब्जा करना समस्या को दावत देने जैसा हैं। इस समस्या की मुख्य कारण निर्माण कराने वालों की लापरवाही और प्रशासन की उदासीनता है। बिल्डिंग बनाने वालों ने सड़क पर कब्जा कर लिया है और निर्माण सामग्री भी यहीं रख दी जाती है। वहीं, प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस ने इस पर अभी तक कोई सख़्त कार्रवाई नहीं की। लोग मजबूरन समय से पहले घर से निकलते हैं, ताकि कहीं देर न हो। आने वाले दिनों में अगर समाधान नहीं निकाला गया, तो यह समस्या और विकराल रूप ले सकती है।
ग्रेटर नोएडा में ऐ-चहर टी प्वॉइंट पर थमा ट्रैफिक, सर्विस रोड पर कब्जे से बिगड़े हालात, प्रशासन और बिल्डर दोनों जिम्मेदार
