नोएडा। ग्रेटर नोएडा के थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में शारदा पुश्ते के पास खड़ी थार गाड़ी में एक छात्र का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान हर्ष शर्मा, निवासी दिल्ली के रूप में हुई है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है, जबकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार, गाड़ी अंदर से लॉक थी और छात्र बेहोशी की हालत में मिला। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, लेकिन रिपोर्ट में मौत का स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है।
परिजनों ने पहले दिल्ली में हर्ष की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रारंभ में छात्र को शारदा यूनिवर्सिटी का बताया गया, लेकिन जांच में यह जानकारी गलत निकली। बताया जा रहा है कि हर्ष सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर था और इंस्टाग्राम पर भक्ति से जुड़े वीडियो बनाता था। पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।
