ग्रेटर नोएडा में “तिरंगा महोत्सव” का भव्य आयोजन

आजादी का अमृत महोत्सव के तहत 2 से 15 अगस्त तक चल रहे हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत 12 अगस्त को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ऑडिटोरियम में “तिरंगा महोत्सव” मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा, जिलाधिकारी मेधा रूपम और अन्य अधिकारियों ने दीप प्रज्वलन से की। अमित चौधरी ने कहा कि तिरंगा हमारी एकता और गर्व का प्रतीक है और हर नागरिक को इसे सम्मान के साथ फहराना चाहिए। अभिषेक शर्मा ने लोगों से अपील की कि 13 से 15 अगस्त के बीच अपने घरों और संस्थानों पर तिरंगा लगाएं और बच्चों को भी इस अभियान में शामिल करें। जिलाधिकारी मेधा रूपम ने कहा कि यह कार्यक्रम स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का अवसर है। उन्होंने लोगों से तिरंगा लगाकर www.harghartiranga.com पर सेल्फी अपलोड करने को कहा। कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने देशभक्ति से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। इसके साथ ही तिरंगा मेला भी लगा, जिसमें स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने अपने बनाए उत्पाद और तिरंगा थीम पर आधारित वस्तुएं प्रदर्शित और बेचीं। अधिकारियों ने स्टालों का अवलोकन कर उनकी सराहना की। अंत मे डॉ. शिवाकांत द्विवेदी ने सभी का आभार व्यक्त किया। मौके पर कई अधिकारी, स्कूली बच्चे और आम लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *