ग्रेटर नोएडा 24 अगस्त
l ग्रेटर नोएडा की श्री धार्मिक रामलीला कमेटी इस बार मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की लीलाओं का भव्य मंचन करने जा रही है। इस आयोजन का पहला चरण भूमि पूजन 24 अगस्त 2025 को बड़े धूमधाम से किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि जेवर विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह और विशेष अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा मौजूद रहे। भूमि पूजन कार्यक्रम में कमेटी के अध्यक्ष आनंद भाटी ने बताया कि इस बार रामलीला राजस्थान के बीकानेर और जोधपुर के नामी कलाकारों द्वारा प्रस्तुत की जाएगी। खास बात यह है कि मंचन आधुनिक तकनीक और एलईडी बैकग्राउंड के साथ होगा, जिससे दर्शकों को नया अनुभव मिलेगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि सभी लोग भगवान राम की इस लीला में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। कार्यक्रम में भाजपा के कई नेता, समाजसेवी, रामलीला कमेटी के पदाधिकारी और स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे। प्रमुख नामों में वरिष्ठ भाजपा नेता तेजा गुर्जर, विजेंद्र भाटी, सतीश भाटी, सविन्द्र भाटी, विजय भाटी, दीपक नागर, देवेंद्र टाइगर, सतपाल नागर, अर्पित तिवारी सहित अनेक गणमान्य लोग शामिल थे।
ग्रेटर नोएडा में श्री धार्मिक रामलीला का भूमि पूजन, राजस्थान के कलाकारों संग होगा भव्य मंचन
