ग्रेटर नोएडा मॉल में परिवार के साथ मारपीट, ‘पुष्पा-2’ के प्रीमियर शो में भगदड़ से महिला की मौत

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के एक मॉल में महिला और उसके परिवार के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि यह विवाद पीवीआर में एंट्री को लेकर हुआ, जिसके बाद सिक्यॉरिटी गार्ड ने परिवार के साथ बदसलूकी और मारपीट की।

पीड़ित परिवार ने शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने एक गार्ड को हिरासत में लिया है। मॉल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। यह घटना उस वक्त हुई जब परिवार फिल्म ‘पुष्पा-2’ देखने पहुंचा था।

दूसरी ओर, हैदराबाद के एक थिएटर में ‘पुष्पा-2’ के प्रीमियर शो के दौरान भगदड़ मचने से एक महिला की मौत हो गई और उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। इस हादसे पर अभिनेता अल्लू अर्जुन ने शोक व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार को 25 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *