सावन का आखरी सोमवार की श्रद्धालु सुबह तड़के ही मंदिरों में शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र और भांग चढ़ाने पहुंचे। शहर के प्रमुख मंदिरों जैसे सूरजपुर शिव मंदिर, बीटा-1शिवालय, डेल्टा सेक्टर मंदिर और कचहरी स्थित मंदिरों को खास तरीके से सजाया गया है। मंदिरों में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ और महिलाओं ने पारंपरिक तरीके से पूजा-अर्चना की। मंदिरो में भक्तों कि कतार लगी हुई है। जगह-जगह पर भंडारे भी लगाए गए, मंदिरों में भजन-कीर्तन, पूजा-पाठ और भंडारे का आयोजन किया गया। महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में पूजा करते हुए अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। भक्तों ने हर हर महादेव और बोल बम के नारों से वातावरण को शिवमय बना दिया। पंडितों का कहना है कि सावन में सोमवार का विशेष महत्व होता है और इस दिन शिव पूजा करने से सारे कष्ट दूर होते हैं। सावन की आखरी सोमवारी पर पूरे नोएडा,ग्रेटर नोएडा में शिवभक्ति की लहर दिखाई दी, और आने वाले हर साल सावन का सोमवार को इसी तरह की भीड़ की उम्मीद रहेगा ।
ग्रेटर नोएडा 4 अगस्त सावन के माहापर्व के आखरी सोमवार होते ही ग्रेटर नोएडा के मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली।
