चीन में HMPV वायरस का बढ़ता खतरा: जानिए लक्षण, बचाव और स्थिति

चीन में ह्यूमन मेटाप्नेयूमोवायरस (HMPV) ने लोगों को चिंता में डाल दिया है। यह वायरस तेज़ी से फैल रहा है और अस्पतालों में संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। कई रिपोर्ट्स के अनुसार, हालात कोविड-19 जैसी स्थिति की याद दिला रहे हैं।

HMPV एक ऐसा वायरस है, जो खांसी-जुकाम जैसे सामान्य लक्षण पैदा करता है। यह खासकर छोटे बच्चों, बुजुर्गों और कमजोर इम्यून सिस्टम वाले लोगों को प्रभावित करता है। इसके संक्रमण से खांसी, बुखार, नाक बंद होना और कभी-कभी न्यूमोनिया जैसी गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। वायरस खांसने, छींकने, संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने या हाथ मिलाने से फैलता है। ठंड के मौसम में इसका प्रकोप बढ़ जाता है।

भारतीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि चीन की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। भारत में इस वायरस का खतरा फिलहाल नहीं है। मंत्रालय ने बताया कि HMPV का संक्रमण आम सर्दी-जुकाम जैसा ही है और अस्पताल इससे निपटने के लिए तैयार हैं।

सुरक्षा के लिए लोगों को मास्क पहनने, हाथ धोने, भीड़भाड़ से बचने और डॉक्टर की सलाह के बिना दवा न लेने की सलाह दी गई है। इस वायरस की अभी कोई वैक्सीन नहीं है, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। एहतियात से इस वायरस से बचा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *