” चैंपियंस ट्रॉफी 2025: पाकिस्तान ने हाइब्रिड मॉडल के लिए रखी दो शर्तें “

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए एक नया मोड़ सामने आया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) हाइब्रिड मॉडल को लेकर तैयार है, लेकिन उसने आईसीसी के सामने दो प्रमुख शर्तें रखी हैं। हालांकि, इस पर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के आयोजन पर शनिवार रात या रविवार तक अंतिम निर्णय ले सकती है।

पीसीबी की पहली शर्त भारत के खिलाफ है। पीसीबी ने कहा है कि वह 2031 तक भारत में आयोजित होने वाले आईसीसी टूर्नामेंट्स में नहीं खेलेगा। यदि भारत में कोई टूर्नामेंट होता है, तो उसे न्यूट्रल वेन्यू पर खेलने की अनुमति दी जाए, और हाइब्रिड मॉडल लागू किया जाए।

भारतीय टीम के मैचों के लिए पीसीबी ने सुझाव दिया है कि वे दुबई में खेले जा सकते हैं। इसके लिए यूएई बोर्ड से बातचीत की जा रही है, और आईसीसी पाकिस्तान को अतिरिक्त फंड देने पर विचार कर सकता है। पाकिस्तान ने अपने स्टेडियम्स को नए सिरे से तैयार किया है और इस पर काफी पैसा खर्च किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *